प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हरबतियापुर मजरे तेरूखा गांव निवासी होरीलाल पुत्र सुखई के घर में शाम करीब 6:00 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने शिव रानी पत्नी कल्लू, सुरेश पुत्र होरीलाल के घरों में विकराल रूप ले चुकी थी। जिस समय घर में आग लगी, उस समय घर के सभी लोग खेत पर गए हुए थे। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
आपको बता दें कि, तीनों घरों को धू-धू कर जलता देख ग्रामीणों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसी बीच होरी लाल के घर में रखा गैस सिलेंडर आग की चपेट में आकर ब्लास्ट हो गया। गनीमत रही कि, घर में उस समय कोई मौजूद नहीं था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन आग बुझाने का प्रयास मेन लग गई।
वहीं करीब 2 घंटे बाद पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी से पहले ही पुलिस ने आग पर काबू पा लिया। सोमवार को अज्ञात कारणों से उक्त गांव में लगी आग की सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी श्री राम मय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। तीन घरों में लगी भीषण आग को बुझाने में ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

0 टिप्पणियाँ