प्रशांत शर्मा
डलमऊ/रायबरेली: लॉक डाउन के नियमों का पालन कराने के लिए कोतवाली प्रभारी श्री राम ने रमजान व ईद उल फितर मुस्लिम त्यौहारों के मद्देनजर मंगलवार को कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक बुलाई।
आपको बता दें कि, बैठक में कोतवाल श्रीराम ने कहा कि, रमजान में मुस्लिम रोजा रखते हैं जिसके मद्देनजर उन्होंने रोजादारों से अपील की है कि, आप लोग घर पर ही शहरी व रोजा इफ्तार करें, और नमाज घर पर ही पढ़े। मस्जिदों में किसी भी प्रकार की भीड इकट्ठा न करें और ना ही कस्बे मोहल्लों में किसी भी तरह का कोई ऐसा प्रोग्राम करें जिससे लोग एक जगह इकट्ठा हो।
अगर कोई लाकडाउन का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा तो उसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कोतवाल श्रीराम ने आगे कहा कि, अपने जिले की स्थिति अभी तक ठीक थी, लेकिन मंगलवार को जिले में 33 नए केस मिलने से हम सब लोगों को एक साथ होकर इस महामारी से लड़ना है, और किसी भी व्यक्ति को घर से नहीं निकलना है उन्होंने खासकर मुसलमानों से अपील की है कि, आप लोगों के जो भी धार्मिक कार्य हो वह सब अपने अपने घरों पर ही करे।
कोतवाल श्रीराम ने पीस कमेटी की बैठक में सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा और लोगों से अधिकतम दूरी बनाकर लोगों को बैठने को कहा।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़, सभासद फिरोज अहमद, परवेज खान ,लिपिक सोहराब अली ,इल्तिफाज हुसैन ,सतीश जायसवाल गोपाल वैश्य,वली खान मोहम्मद सईद ,अफरोज आलम आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ