पीस कमेटी की बैठक में कोतवाल ने मुस्लिम समुदाय के लोगों को दिए कड़े दिशा निर्देश।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: आगामी दिनों पड़ने वाले मुस्लिमों के रमजान और ईद के मद्देनजर पुलिस ने क्षेत्र के मुस्लिम समुदाय के प्रमुख लोगों के पीस कमेटी की बैठक आयोजित की, जिसमें कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा की रमजान के माह में रोजेदार सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करें, तथा नवाज अपने अपने घरों में ही अदा की जाए, कहीं भीड़ भाड़ लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
      आपको बता दें कि, कोतवाल अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, देश में कोरोना महामारी से बचाव का सर्वोत्तम तरीका सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और अपने अपने घरों में सुरक्षित रहना ही है। उन्होंने कहा कि, त्यौहार हम तभी मना सकेंगे जबकि हम जिंदा रहेंगे।
     उन्होंने जिले में भी कोरोनावायरस के कई पॉजिटिव केस पाए जाने पर बैठक में लोगों को सतर्क करते हुए कहा कि, हमें हर कीमत पर एक साथ मिलजुल कर कोरोनावायरस के विरुद्ध लड़ाई लड़नी है। उन्होंने लोगों से अपने अपने घरों में रहकर इबादत करने की सलाह दी है।
    वहीं कुछ लोगों द्वारा यह प्रश्न उठाए जाने पर कि, अगर उनका परिवार बड़ा है, तो क्या? परिवार के सभी लोग अपने घरों के अंदर इकट्ठे इबादत नहीं कर सकते। इस पर कोतवाल ने कहा कि, वह अपने-अपने घरों में अपने अपने परिवार के साथ रह रहे हैं वैसे ही रहे।
     बैठक में मुस्लिम समुदाय से आए हुए सभी लोगों ने कोतवाल को भरोसा दिलाया कि, वह लोग शासन प्रशासन के दिए गए निर्देशों के तहत ही कार्य करेंगे, कहीं से सोशल डिस्टेंसिंग भंग किए जाने की शिकायत नहीं मिलेगी।
     इस मौके पर सिराजउलहक कुरैशी, हाजी जियाउलहक अनवर कुरेशी, राजू प्रधान, इलियास अहमद, थुलवासा प्रधान मोहम्मद सलीम समेत बड़ी तादाद में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ