रायबरेली से बड़ी खबर: नहर में 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। जहां 22 वर्षीय युवती का शव नहर में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
     आपको बता दें कि, जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव के निवासी रामदीन कोरी की 22 वर्षीय पुत्री शांति का शव नहर में मिलने से पुरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के मुताबिक 22 वर्षीय युवती शांति को मिर्गी का दौरा आ रहा था। आज अपराहन 4:00 बजे घर में परिजनों को घास काटने को बताकर निकली थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी।
     घरवालों के शाम तक इंतजार करने के बाद जब परिजनों ने शांत की तलाश शुरू की तो, उसका शव गांव के पास सारीपुर रजबहा के पानी में डूबा मिला। जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन स्थानीय कोतवाली को फोन करके मामले की जानकारी दी। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक और सीओ सिटी गोपीनाथ सोनी फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    मामले में पुलिस का कहना है प्रथम दृष्टया इसको मिर्गी का दौरा आ रहा था, दौरा आने पर ही पानी में डूब कर इसकी मौत हुई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ