रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीती रात कस्बे के एक 50 वर्षीय व्यक्ति की अचानक हृदय गति रुक जाने के कारण मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही संपूर्ण कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।
आपको बता दे कि, महराजगंज कस्बे के वार्ड नं.07 पैगम्बर नगर निवासी मोहम्मद फरीद पुत्र स्वर्गीय मोहम्मद इमाम अली उम्र 50 वर्ष की बीती रात लगभग 10:00 बजे हार्टअटैक पड़ गया। परिजन आनन-फानन उन्हे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने मोहम्मद फरीद को मृत घोषित कर दिया।
मोहम्मद फरीद मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे, उनकी सरलता के कारण महराजगंज नगर पंचायत का हर व्यक्ति उनसे परिचित था। सभी से मिलजुल कर आपसी भाईचारा बनाकर चलने का काम मोहम्मद फरीद किया करते थे। जिसके चलते उनके निधन से आज संपूर्ण कस्बे में शोक की लहर व्याप्त है।
बछरावाँ के भाजपा विधायक राम नरेश रावत, समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रामलाल अकेला, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, चेयरमैन सरला साहू, युवा सपा नेता सुधीर साहू, सरदार फत्ते सिंह, शकील गांधी, जियाउल हक मंसूरी, साहेजमन, वीरेंद्र मौर्य, विमल रस्तोगी, सभासद विजय धीमान, नूरुल हसन, मोहम्मद कौसर, विनीत वैश्य, अंकुर गुप्ता, रामकुमार यादव, सतीश कुशमेष, रवितोष त्रिपाठी, मोहम्मद मोबीन, अली अमजद, मोहम्मद हलीम आदि लोगों ने मृतक के घर पहुंचकर गहरा दुख जताया और शोक संवेदना व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ