रजनीकांत अवस्थी
शिवगढ़/रायबरेली: श्री बरखंडी स्मारक राज्य हांकी प्रतियोगिता में दूसरी पाली में सुल्तानपुर वर्सेस शिवगढ़ के मध्य खेल होना था, किंतु शिवगढ़ के खिलाड़ियों ने अव्यवस्था के होते मैदान में शिरकत नहीं की, जिसको लेकर हजारों खेल प्रेमियों ने जमकर प्रदर्शन किया तथा पीटीआई शिक्षक मुर्दाबाद के नारे लगाए।
आपको बता दें कि, श्री बरखंडी स्मारक राज्य की प्रतियोगिता का शुभारंभ श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में गुरुवार को किया गया।प्रथम पाली में रायबरेली वर्सेस बाराबंकी के मध्य हॉकी टूर्नामेंट खेला गया। वहीं द्वितीय पाली में सुल्तानपुर वर्सेस शिवगढ़ के मध्य खेल की घोषणा हुई। 1 घंटे तक खेल प्रेमियों ने प्रतीक्षा की किंतु शिवगढ़ के खिलाड़ी अव्यवस्थाओं के चलते मैदान में नहीं पहुंचे। जिसको लेकर खेल प्रेमियों ने जमकर मैदान में ही प्रदर्शन किया तथा पीटीआई मुर्दाबाद के नारे लगाए। वहां पर उपस्थित खेल प्रेमी राकेश त्रिवेदी, दिनेश शुक्ला, मोहम्मद रईस, राजकिशोर बाजपेई, मान तिवारी, नत्था पासी, राजू गुप्ता आदि ने बताया कि, 150 रुपए प्रति छात्र क्रीड़ा शुल्क के नाम पर लिया जाता है। उसके बाद भी गुरुवार को मैदान में जब खेलने का अवसर आया तो पीटीआई शिक्षक
की टीम ही नदारद रही। सभी खेल प्रेमी वाघ भाव पुणे जमकर प्रदर्शन करते हुए शैलेंद्र सिंह भदोरिया व अरुण सिंह को क्रीडा शिक्षक बनाए जाने की मांग की है।
वहीं पीटीआई शिक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि, मैदान में पानी भर जाने के कारण प्रैक्टिस नहीं कराई जा सकी है। जिसको लेकर खिलाड़ी मैदान में नहीं आए। प्रधानाचार्य डॉ डीएन त्रिपाठी ने बताया कि, क्रीड़ा शिक्षक को नोटिस देकर तत्काल प्रभाव से क्रीड़ा कार्य से हटा दिया गया है। उनके स्थान पर अभिभावकों का उपस्थित जन भावनाओं की मांग को ध्यान रखते हुए शैलेंद्र सिंह वरुण सिंह को खिलाड़ियों को तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। खेल में बाधा उत्पन्न होने से अपार कष्ट हुआ है। खेल प्रेमियों की भावनाएं आहत हुई हैं। शुक्रवार से किसी प्रकार का कोई अवरोध खेल प्रतियोगिताओं में नहीं आने दिया जाएगा।
श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज के प्रबंधक पूर्व ब्लाक प्रमुख हनुमंत प्रताप सिंह ने कहा कि, हम स्टेट से बाहर हैं, कल वापसी करने के बाद खेल प्रतियोगिता में होने वाले व्यवधान की जांच कराएंगे और जो भी दोषी होगा। उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। श्री बरखंडी विद्यापीठ इंटर कॉलेज मैदान में प्रतियोगिता हो और विद्यालय के छात्र ही उसमें प्रतिभाग नहीं करेंगे यह जांच का विषय है शुक्रवार को इसकी जांच की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ