रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कस्बे के उच्चीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मीना मंच सुगमकर्ताओं की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गयी। प्रत्येक ग्राम पंचायत से एक सुगमकर्ता ने प्रतिभाग किया। संचारी रोगों की रोकथाम-बचाव व लक्षणों के बारे में अधीक्षक डॉ0 राधाकृष्णन ने विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला में सभी प्रतिभागियों ने अल्बेन्डाजोल की दवा भी खायी।
आपको बता दें कि, इस कार्यशाला में शामिल सुगम कर्ताओं को ग्रामपंचायत स्तर पर नोडल की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन करना बताया गया है।अब मीनामंच के माध्यम से सुगमकर्ता अपनी-अपनी ग्रामपंचायत के अभिभावकों को संचारी रोगों से बचने के बारे जागरूकता फैलाएंगी तथा बच्चों को भी सचेत करेंगी।
इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं जिला बालिका रिसोर्स पर्सन एस एस पांडेय, ब्लॉक रिसोर्स पर्सन शालिनी पांडेय, प्रियंका पांडेय, अनुपम मिश्रा, सपना गुप्ता आदि शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।

0 टिप्पणियाँ