रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मोन गांव स्थित महर्षि बाबा ओरीदास की तपोस्थली में चल रहे सात दिवसीय मेले के अंतिम दिवस पर भारी भीड़ उमड़ी और लोगों ने बाबा के दर्शन करने के साथ-साथ जमकर खरीदारी भी की। आयोजकों का दावा है कि, इस बार का मेला विगत वर्षों की तुलना में कई गुना ज्यादा बढ़ा रहा। इस बार बिसात खाना, चाट, मिठाईयां, रेडीेमेड कपड़े, बर्तन, लकड़ी के आइटम, कृषि यंत्र आदि की दुकाने रिकार्ड तादाद में आई।
आपको बता दें कि, वरिष्ठ सपा नेता वह प्रधान प्रतिनिधि डॉक्टर माताफेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि, मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी बोलबाला रहा। सबसे बड़ी बात यह रही कि, मेले में कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई। सब कुछ सही सलामत ढंग से निपट जाने पर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने आम जनता का धन्यवाद ज्ञापित किया।
स्मरण रहे कि, वसंतोत्सव के दिन प्रतिवर्ष यहां महर्षि बाबा ओरीदास जी की तपोस्थली पर मेले का आयोजन किया जाता है जिसमें लोग बाबा की तपस्थली पर दर्शन करने के साथ-साथ अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी भी करते हैं साथ ही बच्चो भी मेले में आए सर्कस, झूले आदि का आनंद उठाते हैं।

0 टिप्पणियाँ