दलित बिरादरी की लड़की को जबरन अगवा करने के मामले में अभियोग पंजीकृत।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक अभियुक्त के विरुद्ध दलित वर्ग की नाबालिक लड़की को जबरन अगवा कर लिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर के आधार पर गांव के ही एक युवक के विरुद्ध अपहरण व पास्को एक्ट तथा अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
       आपको बता दें कि, मिली जानकारी के मुताबिक गांव निवासी एक दलित बिरादरी के व्यक्ति ने आरोप लगाया कि, उनकी पुत्री जो नाबालिक है घर पर मौजूद थी तभी पड़ोस के एक आवारा किस्म के व्यक्ति ने जबरन उसका अपहरण कर लिया तथा लेकर कहीं चला गया।
       पुलिस ने अभियुक्त  मोहम्मद आफताब विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 व पास्को एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर खोजबीन शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ