रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बीते 24 घंटे के भीतर क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने एक 5 वर्षीय बालिका सहित दो लोगों को हमला कर घायल कर दिया है। जिससे लोगों में दहशत व्याप्त है।
आपको बता दें कि, पहली घटना क्षेत्र के डोमापुर गांव में हुई, जब राजेश कुमार की 5 वर्षीय पुत्री गीतांजलि घर के बाहर खेल रही थी तभी आवारा कुत्ते ने अचानक हमला बोलकर उसे बुरी तरह नोच डाला। लड़की के चिल्लाने पर लोग लाठी डंडा लेकर दौड़े और कुत्ते से बच्ची को छुड़ाया।
वहीं दूसरी घटना पूरे मूडू मजरे अतरेहटा में जगदीश 45 पुत्र देवता अपने खेतों में पानी लगाए था तभी आवारा कुत्ते ने झपट कर उस पर हमला बोल दिया और बुरी तरह घायल कर दिया। किसान के चिल्लाने पर लोग दौड़े और कुत्ते को मारपीट कर भगाया तब जाकर जगदीश की जान बची।
दोनों घायलों को सीएचसी महराजगंज लाया गया है। यहां उन्हें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाकर इलाज किया गया।

0 टिप्पणियाँ