एसपी, एएसपी सहित सर्विलांस टीम व कई पुलिस वालों का जिला पंचायत में हुआ भव्य सम्मान।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: बीते दिनों जहां रायबरेली में छात्रा वंशिका हत्याकांड को लेकर कई प्रदर्शन हुए उसी के घटनाक्रम में रायबरेली की पुलिस ने अपना दावा ठोका और 3 दिनों के अंदर ही वंशिका की सहेली सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया।
 उसी के सम्मान में आज रायबरेली के भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह ने सभी ग्राम प्रधानों व अपने ग्राम प्रतिनिधियों, ग्राम पंचायत सदस्य के साथ छात्रा के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में लगी टीमों के प्रत्येक अधिकारी व सिपाहियों को प्रशस्ति पत्र, सम्मान चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया।
     आपको बता दें कि,  इस मौके पर रायबरेली एसपी स्वप्निल ममगई, एसपी पीआरओ पंकज त्रिपाठी, एडिशनल एसपी नित्यानंद राय, सीओ सदर गोपीनाथ सोनी, महराजगंज सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी, सर्विलांस व स्वाट टीम से टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, कॉन्स्टेबल दुर्गेश सिंह, कॉन्स्टेबल कौशल किशोर, कांस्टेबल अरुण सिंह ,मुख्य आरक्षी संतोष सिंह ,मुख्य आरक्षी रामाधार, कॉन्स्टेबल रामनिवास शुक्ला ,कॉन्स्टेबल जितेंद्र सिंह ,कॉन्स्टेबल पंकज यादव ,कॉन्स्टेबल भूपेंद्र शर्मा ,कॉन्स्टेबल सौरभ पटेल थाना बछरावां, थाना महराजगंज, थाना शिवगढ़ के पुलिस टीम को प्रशस्ति पत्र व शॉल तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ