महराजगंज/रायबरेली: बाल दिवस के रूप में मनाए जा रहे चाचा नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बच्चों द्वारा किए गए विविध कार्यक्रमों से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हुआ है और नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा विविध प्रकार के व्यंजनों की भरमार कर यह साबित करने का प्रयास किया है कि विद्यालय के बच्चे भी शिक्षा के साथ-साथ विविध कार्यक्रमों में आगे बढ़ रहे हैं यह उद्गार आज महराजगंज कस्बे के हैदर गढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी स्टेट कॉलेज के प्रबंधक वा जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह उपस्थित पत्रकारों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
0 टिप्पणियाँ