समाजवादी पार्टी व्यापारियों की सच्ची हितैषी-मुकेश रस्तोगी
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष ई. वीरेन्द्र यादव का जिले के व्यापारियों ने जोदार स्वागत किया। वरिष्ठ व्यापारी नेता मुकेश रस्तोगी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाध्यक्ष के निवास पर पहुँच कर फूल-मालाओं से लाद दिया एवं मिष्ठान वितरण कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
आपको बता दें कि, श्री रस्तोगी ने कहा कि, समाजवादी पार्टी व्यापारियों की हितैषी है, जब-जब सपा की सरकार बनी है तब-तब व्यापारियों के हित में निर्णय लिये गये हैं। इंस्पेक्टर राज समाप्त करने, चुंगी, नाका समाप्त करने से लेकर व्यापारियों को राहत देने व उनका उत्पीड़न रोकने की दशा में उल्लेखनीय कार्य सपा सरकार में ही हुए है।
श्री रस्तोगी ने आगे कहा कि, किसान, मजदूर एवं गरीबों के उपयोग में आने वाली वस्तुओं जैसे सायकिल आदि में टैक्स समाप्त कर उन वर्गो को तोहफा दिया, वहीं तो दूसरी ओर व्यापारियों के व्यापार में भी इजाफा कराया। वहीं व्यापारियों ने समाजवादी पार्टी को मजबूत करने में सहयोग देने का वादा किया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से बछरावाँ ब्लाक प्रमुख विक्रान्त अकेला, दीपक आहूजा, भोला चैधरी, पवन अग्रहरि, दिनेश कसौंधन, राजेश श्रीमाली, भौमेश स्वर्णकार, कमलेश चैधरी, धीरज यादव, राजेश गुप्ता, ग्राम प्रधान सत्य नरायन यादव, सुनील गुप्ता, सुनील सोनी, यशपाल मल्होत्रा, राजेन्द्र यादव, डा. बी.एल. यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ