राया कस्बा को जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति विधायक पूरन प्रकाश हुए सम्मानित

जनीकांत अवस्थी                                            
मथुरा: ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति उत्तर प्रदेश के मुख्य संरक्षक वल्देव विधायक पूरन प्रकाश के द्वारा मथुरा जनपद के राया कस्बे को बाईपास की सौगात देने पर ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश प्रदेश के अध्यक्ष विनोद दीक्षित के नेतृत्व में समिति ने जोरदार स्वागत किया।
       आपको बता दें कि, स्वागतोपरांत अपने संबोधन के दौरान विधायक पूरन प्रकाश ने कहा कि, राया कस्बा के जाम की समस्या के लिए वे पिछले 8 वर्षों से लगातार प्रयासरत रहे हैं अब जाकर उन्हें और स्थानीय जनता को एक बड़ी समस्या से राहत दिलाने में सफलता हासिल हुई है। यह मार्ग शहरों के साथ साथ  दो  राज्यों को जोड़ता है। जहां आए दिन जाम के कारण लोग परेशान हुआ करते थे। अब नए बाईपास बनने से इस बड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
       प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा कि, जाम के कारण हर रोज हजारों लोग फस जाया करते थे और अपने गंतव्य तक पहुंच नहीं पाते थे अगर पहुंचते थे तो लेट। इस लगने वाले जाम की समस्या से लोगों को कठिनाइयों  का सामना करना पड़ता था। अब इस समस्या से लोगों को छुटकारा मिलेगा। इसलिए उनकी समिति ने आज अपने संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश का स्वागत करते हुए  बधाई दी और खुशी जाहिर की। 
       महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष श्वेता शर्मा ने कहा कि, विधायक के सफल प्रयास से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस जाम में सबसे ज्यादा विद्यार्थियों को पेपर के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। पेपर के समय जाम के कारण कभी-कभी बच्चों के पेपर तक छूट जाते थे। बाईपास बन जाने से अब ऐसी समस्या का सामना नहीं करना होगा। 
      स्वागत कार्यक्रम में मुकेश शर्मा , सुरेश चंद गुप्ता ,चंद्र मोहन दीक्षित , बृजेश शर्मा , राहुल शर्मा हरी बाबू सम्राट,  मंजू शर्मा, सुनीता उपाध्याय, विष्णु उपाध्याय, तेजस्वी शर्मा आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ