रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवान्ह पर महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के अधिवक्ताओं ने आज न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। जिससे अदालतों में कोई कामकाज नहीं हुआ।
आपको बता दें कि, महराजगंज बार एसोसिएशन महाराजगंज के अध्यक्ष शिवसागर अवस्थी की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने एक स्वर से बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश की मांगो का समर्थन करते हुए कहा कि, अधिवक्ताओं की मांगे जब तक पूरी नहीं की जाती बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के निर्णय के अनुसार महराजगंज बार एसोसिएशन महराजगंज के सभी अधिवक्ता बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के द्वारा लिए गए निर्णयों का अनशन करेंगे।
इसी क्रम में सभी ने सर्वसम्मति से कार्यों से विरत रहने का निर्णय लिया। कल तहसील की सभी अदालतों में सन्नाटा पसरा रहा, कोई कामकाज नहीं हुआ।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, अशोक त्रिपाठी, भूपेश मिश्रा, मणिकांत दीक्षित, देवी प्रसाद त्रिपाठी, अनुपम सिंह, विद्यासागर अवस्थी, ज्योति प्रकाश अवस्थी, शिव शंकर, राजेश शुक्ला समेत बड़ी तादाद में अधिवक्ता मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ