4 दबंगों ने घर में घुसकर महिला को पीटा हालत गंभीर।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के ओया गांव में घर पर अकेली एक महिला को गांव के ही चार दबंग लोगों द्वारा गाली गलौज व घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारा पीटा तथा जान से मारने की धमकी दी। चोटिल महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गाली गलौज व मारपीट तथा जान से मारने की धमकी जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

    आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता सूर्जकला पत्नी राम बहादुर निवासी ग्राम ओया थाना महराजगंज ने कहा है कि, 18 अगस्त 2020 को विपक्षीगढ़ अशोक कुमार पुत्र राम बहादुर, राजकुमार पुत्र राम बहादुर, सौरभ पुत्र राजकुमार, शोषण पुत्र राजकुमार खेत में भैंस चराने को लेकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर घर में घुसकर लाठी-डंडों से मारा पीटा तथा जान से मारने की एलानिया धमकी देते हुए चले गए।

    मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि, चोटिल महिला की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ