शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गर्बी गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में रामलीला ग्राउंड में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत चयनित 200 गरीबों को सरकारी तौर पर निशुल्क अन्न भरे बैग प्रदान किए गए।
आपको बता दें कि, पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि, केंद्र सरकार और प्रदेश की योगी सरकार की सभी योजनाएं बगैर किसी भेदभाव के पात्र लोगों तक पहुंचाई जा रही हैं। इससे पूर्व ही सरकार ने करोड़ों लोगों को प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, राशन कार्ड, रसोई गैस, सिलेंडर, निशुल्क विद्युत कनेक्शन जैसी दर्जनों योजनाओं से लाभान्वित किया है।
प्रदेश में गुंडाराज खत्म हुआ है, महिलाओं का सम्मान बढ़ाया जा रहा है। प्रदेश में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। हर तरफ खुशहाली है।
इस मौके पर ग्राम प्रधान भेलई मौर्य, कोटेदार राम विश्वास, कोटेदार रंजीत, शुभम सिंह, भोलू सिंह, महफूज, विकास मिश्रा समेत बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ