शिवाकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत महराजगंज क्षेत्र में जगह जगह चिन्हित किए गए गरीबों को आमंत्रित करके उन्हें इस योजना के तहत निशुल्क खाद्यान्न बैगों में वितरित किया गया। मुफ्त में अनाज पाकर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी की लहर देखी गई।
इससे पहले कार्यक्रम स्थल के पंडाल में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी के कार्यक्रमों का स-सजीव प्रसारण भी किया गया। जिसको लोगों ने देखा, तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के उद्बोधन के दौरान पंडाल में मौजूद लोगों ने कई बार तालियां भी बजाई।
कार्यक्रम में बोलते हुए राम नरेश रावत विधायक बछरावां ने कहा कि, 5 अगस्त का भारत के इतिहास में गौरवमयी स्थान प्राप्त है। आज ही के दिन पिछले वर्ष श्री राम जन्म भूमि मंदिर का शिलान्यास हुआ था। 5 अगस्त को ही कश्मीर में धारा 370 और 35a हटाकर ऐतिहासिक काम किया गया था, और आज 5 अगस्त को ही भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में पदक जीता है। जबकि 5 अगस्त को ही प्रदेश के 15 करोड़ों लोगों को आगामी दीपावली तक निशुल्क अन्न वितरण का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को पूर्व विधायक राजाराम त्यागी ने भी संबोधित करते हुए कहा कि, हमें देश के नेतृत्व पर गर्व है। मोदी और योगी के हाथ में देश और प्रदेश पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
कार्यक्रम के संयोजक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू ने सबका स्वागत किया। इस मौके पर पत्रकारों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन सरला साहू और संचालन इरशाद सिद्दीकी ने किया।
इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक रामचंद्र त्यागी, जमुना प्रसाद, राम भरत यादव, गौस मोहम्मद के अलावा हाजी जियाउल हक, कोटेदार सुरेश शुक्ला, जैनुल हक, मनोज नाई, सोनी साहू, गीता चौरसिया सहित बड़ी तादाद में लोग मौजूद रहे।


0 टिप्पणियाँ