अपने ही घर की जर्जर छत तोड़ रहा 26 वर्षीय युवक की मलबे में दबकर हुई मौत।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जालिम सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अपने ही पुराने जर्जर पक्के मकान की छत को तोड़ रहा, एक 26 वर्षीय युवक भरभरा कर गिरी छत के साथ नीचे आ गिरा और मलबे में दब गया। आसपास के लोगों के द्वारा चीखने चिल्लाने पर  स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए, और आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मलबे को हटाकर युवक को बाहर निकाला और सीएचसी महराजगंज लाए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।




     आपको बता दें कि, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के जालिम सिंह का पुरवा मजरे ज्योना गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब 26 वर्षीय दुर्गेश पुत्र राम सजीवन अपने ही पुराने पक्के मकान की जर्जर छत तोड़ रहा था। अचानक छत भरभरा कर गिर पड़ी, और दुर्गेश उसी के मलबे में दब गया। आसपास के लोगों के शोरगुल पर लोग दौड़े। आनन-फानन युवक को मलबे से बाहर निकाला, और सीएचसी महराजगंज लाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ