रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में अत्यंत पिछड़ा कहा जाने वाला महराजगंज क्षेत्र को इस मामले में नई सौगात मिली है। जबकि बछरावां रोड पर जिहवा पावर हाउस के पास 13 बेड वाला न्यू सहारा हॉस्पिटल के रूप में एक आधुनिक चिकित्सा उपकरणों और सुविधाओं से लैस अस्पताल संचालित हो गया है।
आपको बता दें कि, अस्पताल के बारे में बताया जाता है कि, यहां ओपीडी और इमरजेंसी की सेवाएं 24 घंटे उपलब्ध रहती हैं। इसके अलावा लखनऊ के पीजीआई के कई विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवाएं इस अस्पताल में आने वाले मरीजों के लिए दे रहे हैं। हमारे संवाददाता को जानकारी देते हुए अस्पताल के संचालक शिवाकांत ने बताया कि, हाल ही में शुरू हुए इस अस्पताल में कई प्रकार की सुविधाएं हैं। जिसमें ऑपरेशन से डिलीवरी के अलावा हड्डी संबंधी ऑपरेशन, पथरी का ऑपरेशन, गुर्दों में पथरी का ऑपरेशन, हर्निया का ऑपरेशन, हाइड्रोसील तथा नॉर्मल ऑपरेशन शामिल है। जिन्हें कुशल चिकित्सकों द्वारा कम से कम खर्चे पर सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है।
इसके अलावा मरीज और तीमारदारों की अच्छी व्यवस्था अस्पताल के कुशल कर्मचारी लगातार दे रहे हैं। इस अस्पताल के खुल जाने से क्षेत्र के गरीब से गरीब लोगों के द्वारा अपने मरीजों को चिकित्सा के लिए अब लखनऊ रायबरेली लेकर जाने की आवश्यकता नहीं है। यहां के कर्मचारी और चिकित्सक सेवा भाव के द्वारा गरीब मरीजों की सेवा कर रहे हैं जो क्षेत्र के लिए वरदान साबित हो रहा है। यहां अब गंभीर से गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को कम से कम खर्च में अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का लक्ष्य लेकर अस्पताल इस क्षेत्र में आया है।
इस बारे में हमारे संवाददाता ने जब ताजुद्दीनपुर निवासी एक तीमारदार हरेंद्र सिंह से बात की, तो उन्होंने बताया कि, उन्होंने अपनी पत्नी को रायबरेली जिले के एक नामी-गिरामी कही जाने वाली महिला चिकित्सक से जांच कराई और इलाज के लिए बातचीत की, तो महिला चिकित्सक ने गर्भाशय निकालने के लिए 40 हजार रुपए का खर्च और दवाइयां बताईं। जिससे वह परेशान हो उठा। वापस घर लौटा, तो कुछ लोगों ने उसे महराजगंज में खुले न्यू सहारा हॉस्पिटल में भी दिखाने की बात कही। तो वह अपनी पत्नी को लेकर न्यू सहारा हॉस्पिटल पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने जांच करके उसे आश्वस्त किया और बहुत कम खर्चे में उसकी पत्नी का ऑपरेशन किया जाएगा, और उसकी जान माल को कोई खतरा नहीं होगा। डॉक्टरों के मृदुल व्यवहार को देख कर उसे भरोसा हो गया, और उसने अपनी पत्नी का इलाज कराया।
सफलतापूर्वक ऑपरेशन करने के बाद कुछ दवाएं देकर अस्पताल से मरीज को छुट्टी दे दी गई। अब उसकी पत्नी पूरी तरह स्वस्थ है। महज बहुत कम खर्चे में उसकी पत्नी का इलाज हो गया। वह यहां के डॉक्टरों और कर्मचारियों की दिल से सराहना करते हुए इस अस्पताल के उज्जवल भविष्य की कामना कर रहा है। इसी प्रकार इलाज करा चुके कई मरीजों के तीमारदारों से हमने संपर्क किया, तो सबकी राय ऐसी ही आई, और लोग कह रहे हैं कि, वास्तव में न्यू सहारा हॉस्पिटल महराजगंज के गरीब और कमजोर तबके के लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ