अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार युवक घायल ट्रामा सेंटर रेफर।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

 महराजगंज/रायबरेली : बछरावां थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के पास एक अज्ञात वाहन ने बछरावां की ओर आ रही बाइक को टक्कर मार दी। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। 


    आपको बता दें कि, रायबरेली के बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज गांव के रहने वाले गुड्डू रावत (36) पुत्र रामनरेश व राकेश (33) पुत्र राममनोहर किसी काम से बाइक पर सवार होकर बछरावां आ रहे थे, तभी थाना क्षेत्र के लखनऊ प्रयागराज हाईवे पर स्थित नगर पंचायत कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों और आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बछरावां पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने  उन दोनों युवकों की गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ के रेफर कर दिया गया है।

    मामले में थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को घटनास्थल पर भेजकर घायलों 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ