19 नवंबर से सीबीएसई बोर्ड की अर्धवार्षिक परीक्षाए, महावीर स्टडी इस्टेट ने की तैय्यारी।। Raebareli news ।।

 रजनीकांतअवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोविड-19 के भय से कॉलेज नहीं आ रहे, उन सभी बच्चों के लिए सीबीएसई बोर्ड के द्वारा अर्धवार्षिक परीक्षाएं कराने के लिए ओपन टेक्स्ट बुक पैटर्न से स्टडी फ्रॉम होम के द्वारा कक्षाएं संपन्न कराने के लिए स्थानीय महावीर स्टडी इस्टेट महराजगंज के महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज के द्वारा व्यवस्था की गई है।

     आपको बता दें कि, इस बारे में जानकारी देते हुए स्कूल के प्राचार्य कमल बाजपेई ने बताया कि, बोर्ड के निर्देशानुसार आगामी 19 नवंबर से परीक्षाएं संचालित कराई जाएंगी। जिनमें निर्धारित समय सारणी के साथ पेपर भेजे जाएंगे। विषयवार अलग-अलग टेस्ट कॉपी बना ली जाए, सभी पेपर हो जाने के उपरांत कॉपी चेकिंग हेतु कॉलेज पहुंचा दी जाए। कॉपियां चेक होकर बोर्ड को सूचित किया जाएगा। इस दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए सभी बताए गए सुरक्षा के तरीकों का कड़ाई से अनुपालन करके सुरक्षित रहा जाएगा।

    श्री वाजपेई ने यह भी कहा कि, इस दौरान कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं कालेज में परीक्षा के दौरान पूर्वट तरीके से चलती रहेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ