झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की आत्मा को शांति मिलेगी

शिवसेना के नगर प्रमुख की अगुवाई में बच्चों की हितार्थ उठे कदम----
मिर्जापुर । 'सिंहासन हिल उठे राजवंशो ने भृकुटि तानी थी.... चमक उठी सन् सत्तावन में वह तलवार पुरानी' कविता में जिस महारानी लक्ष्मोबाई के शौर्य की गाथा कवयित्री सुभद्राकुमारी चौहान ने गाई है', उसी महारानी लक्ष्मीबाई के नाम पर नगर के बुंदेलखंडी इलाके के पास बूढ़ेनाथ मुहल्ले में बेसिक शिक्षा परिषद का कक्षा 5 तक का स्कूल है । इसमें तकरीबन 50 बच्चे पढ़ते हैं । इनकी देखभाल का दायित्व निभाने के शासन के अभियान सहयोग देने का कुछ समाजसेवियों ने मन बनाया है ।
 शिवसेना नगरप्रमुख पहल कर रहे हैं ।---
बूढ़ेनाथ पर ही रहने वाले शिवसेना के नगर प्रमुख जलज नेत ने एक योजना बनाई है जो बहुत ही सार्थक है ।
हर महीने बाल-नाखून कटेंगे---
जलज नेत ने कहा-हर महीने में एक बाल-नाखून काटने के लिए नाई व्यवस्था करेंगे । इसी के साथ साबुन, ब्रश और टूटपेस्ट भी देंगे ताकि वे घर पर जाकर वे साफ सुथरे होकर स्कूल आएं । इसके अलावा बच्चों को स्मार्ट बनाने के लिए भी कदम उठाएं जाएंगे । एक दर्जी स्कूल में समय समय पर आकर उनके टूटे बटन, फटे पैंट की सिलाई तथा मोची जूते में पालिश आदि किया करेगा ।
हर वर्ग आगे आया---
  इस अभियान में सेना के मंडल प्रमुख हेमंत शर्मा, उद्यमी मनोज नेत, प्रॉपर्टी डीलर मनोज जायसवाल, आलोक दुबे, एडवोकेट, हाईकोर्ट,व्यापारी अनिल केसरी, विशाल जायसवाल, विशाल तैलंग, हिमांशु रस्तोगी, राजेश आर्य, अंकुर अग्रवाल, राजीव मुदड़ा, पूर्व नामित सभासद श्रीमती सावित्री पांडेय, श्रीमती पूनम रस्तोगी, श्रीमती प्रियंका नेत, श्रीमती  जयंती पांडेय, श्रीमती प्रीति गुप्ता आदि ने एक बैठक कर इस विद्यालय को गोद लेने का निर्णय लिया ।
झांसी की रानी की आत्मा को मिलेगी शांति---
जिस देश के लिए झांसी की रानी 23 साल की उम्र में वैधव्य जीवन मिलने के बावजूद ब्रिटिश सत्ता से संघर्ष किया, इस अभियान से उनकी आत्मा को इस कदम से शांति मिलेगी ।
                       -सलिल पांडेय, मिर्जापुर

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ