रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के डेपारमऊ स्थित महराजगंज इन्हौना मार्ग पर दशवंतपुर जाने वाले संपर्क मार्ग से सटे हुए बाबा रविदास जी मंदिर प्रांगण में बाबा रविदास जी भंडारा कमेटी की तरफ से विगत 15 वर्षों की भांति इस वर्ष भी 8 फरवरी दिन शनिवार को श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ तथा 9 फरवरी 2020 दिन रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। यह भंडारा लगभग 12:00 बजे से प्रभु इच्छा तक अनवरत चलता रहेगा। जिसमें लगभग 10 हजार श्रद्धालुओं के प्रसाद ग्रहण करने का अनुमान लगाया जा रहा है।
आपको बता दें कि, क्षेत्र के डेपारमऊ में बाबा रविदास प्रांगण में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरित मानस का अखंड पाठ तथा विशाल भंडारे का आयोजन 9 फरवरी दिन रविवार को कमेटी द्वारा सुनिश्चित किया गया है। कमेटी के अध्यक्ष रमेश ने यह जानकारी देते हुए बताया है कि, विशाल भंडारा संपन्न होने के बाद रात्रि के समय में रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि, बाबा रविदास जी के भंडारे में ज्यादा से ज्यादा लोग पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य की प्राप्ति करें।
इस मौके पर श्री राम, रामपाल, संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ