रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोरोना महामारी के चलते नगर पंचायत महराजगंज में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर संपूर्ण नगर को स्वच्छ बनाने का लगातार अभियान जारी है। जिसके चलते वार्ड नंबर 1 गांधी नगर व वार्ड नंबर 2 शांति नगर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर वार्ड की सभी सड़कों को साफ-सफाई व सेनीटाइजर का छिड़काव भी किया गया है।
आपको बता दें कि, कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण नगर पंचायत महराजगंज में मच्छरों से होने वाली बीमारी को रोकने के लिए दवा का छिड़काव फागिंग आदि कराया गया। यह अभियान लगातार नगर पंचायत के सभी वार्ड में चलाया जाएगा। जिससे संपूर्ण नगर को स्वच्छ बनाया जा सके। एसडीएम विनय मिश्रा व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार की मौजूदगी में नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा साफ सफाई कराई गई।
कार्यक्रम में मौजूद उप जिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि, नगर पंचायत महराजगंज के कर्मचारियों द्वारा संपूर्ण नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई की व्यवस्था और नगर पंचायत महराजगंज द्वारा कस्बे के प्रत्येक वार्ड में बेहतर साफ सफाई की व्यवस्था कराई जा रही है ताकि कोविड-19 के दौरान नगर वासियों के इर्द-गिर्द बीमारी फटक ना सके।
अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि, नगर पंचायत की किसी भी रोड या गली पर किसी भी व्यापारी द्वारा कूड़ा कचरा अथवा गंदगी फैलाई जाती है, तो उस व्यापारी के खिलाफ नगर पंचायत महाराजगंज द्वारा कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने नगर वासियों से अपील किया है कि, संपूर्ण नगर पंचायत को स्वच्छ बनाए रखने में नगरवासी नगर पंचायत का सहयोग करें।
इस मौके पर जमुना प्रसाद, भारत लाल, राज कुमार दीक्षित, चंद्रकेश मौर्य सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ