जनपद में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है कोरोना संक्रमितों की संख्या
रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में 2 दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। जानकारी मिलते ही कोतवाल अरुण कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ तथा स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव पहुंचकर संक्रमितों को कोविड-19 हॉस्पिटल तथा परिजनों को क्वारंटाइन के लिए भेज दिया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर दोनों गांवों की सीमाओं को सील कर दिया गया है और इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया है।
आपको बता दें कि, उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में थाना महराजगंज क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में शनिवार देर शाम को एक साथ दो कोरोना पाॅजिटिव (जिसमें से 1 व्यक्ति ग्राम प्रधान प्रतिनिधि है, और दूसरा व्यक्ति अभी 10 दिन पहले ही पूना शहर से गांव अपने घर आया है) के मरीज मिलने से अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया है। आनन-फानन में प्रशासनिक और स्वास्थ्य टीमें गांव पहुंचकर दोनों मरीजों को क्वारैंनटाइन कराया गया है। फिलहाल एहतियात के तौर पर महराजगंज थाना क्षेत्र के दोनों गांवों दुसौती व थरि मजरे माझगांव को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया है।

0 टिप्पणियाँ