शिवगढ़/रायबरेली: जनपद के शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार तीसरे दिन भी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा शिविर लगा रहा। स्वयंसेवको ने मरीज तिमानदार व अस्पताल के डॉक्टर कर्मचारियों को काढ़ा भी पिलवाया।
आपको बता दें कि, कोरोनाकाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी तत्परता के साथ लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समर्थ भारत अभियान "जहां कम वहां हम" के तहत शिवगढ़ सामुदायिक केंद्र ही नहीं, बल्कि पूरे जनपद भर में जगह जगह निःशुल्क कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया है। आरएसएस द्वारा चलाया गया यह कोविड केयर सेंटर मरीजों के लिए संजीवनी साबित हो रहा है। इसी क्रम में बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी सीएचसी शिवगढ़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सेवा कैंप लगा रहा। करीब आधा दर्जन स्वयंसेवक सारे दिन तैनात रहे। जहां स्वयंसेवक वैक्सीन व कोविड की जांच कराने में स्टाफ की मदद कर रहे थे, तो वह स्वयं सेवकों ने सभी मरीज, तीमारदार व स्टाफ को काढ़ा भी पिलाया। विदित हो कि, कोरोना की दूसरी लहर से देश में हाहाकार मचा हुआ है। इस महामारी ने मानवता को भी कुचल कर रख दिया है। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आता है, तो वो भी संक्रमित हो जाता है। इस सबके बावजूद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक अपनी जान जोखिम में डालकर पूरी तत्परता के साथ लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने समर्थ भारत अभियान के तहत रायबरेली के शिवगढ़ में निःशुल्क कोविड केयर सेंटर प्रारंभ किया है। शिवगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में खंड कार्यवाहक रामजी के प्रयासों से यह केंद्र शुरू करने की जानकारी हमारे संवाददाता को दी है। इस मौके पर संचालक अमर सिंह राठौर, स्वयंसेवक विपिन सिंह, अरुण वर्मा, दुर्गा वाहिनी के ब्लॉक अध्यक्ष विजयलक्ष्मी रावत, विश्व हिंदू परिषद से आनंद गुप्ता, प्रदीप त्रिवेदी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।



0 टिप्पणियाँ