कोरोना अपडेट: कोविड-19 परीक्षण के काम में तेजी, चार लोग संक्रमित, टीकाकरण में लोगों की उदासीनता बरकरार।। Raebareli ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: सीएचसी महराजगंज में कोरोना परीक्षण के काम में काफी तेजी आई है। विगत 3 दिनों में आरटीपीसीआर और एंटीजन केस मिलाकर कुल 375 लोगों का कोविड-19 परीक्षण किया गया। जिनमें बुधवार को आई रिपोर्ट में चार लोग पाजिटिव पाए गए है, लेकिन टीकाकरण के नाम पर लोगों की उदासीनता बरकरार है।

    आपको बता दें कि, सीडीओ द्वारा कोरोना परीक्षण के काम में तेजी लाने के लिए दिए गए निर्देशों के क्रम में बुधवार को 83 लोगों का एंटीजन टेस्ट किया गया। जबकि 71 लोगों का आरटीपीसीआर द्वारा सैंपल लिया गया। इससे पहले मंगलवार को 129 और सोमवार को 87 लोगों का परीक्षण किया गया था।

   बीपीसीएम शिवाकांत तिवारी ने बताया कि, बुधवार को आए rt-pcr की जांच रिपोर्ट में कक्के पुर के 2, हसनपुर का एक तथा खेरवा गांव का एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा कोरोना टीका करण के मामले में 3 दिन से टीका लगवाने वालों का आंकड़ा 2 अंकों तक नहीं पहुंचा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ