कोरोना आंशिक कर्फ्यू: कोतवाल रेखा सिंह की मेहनत ला रही रंग, एसडीएम सविता यादव ने भी कसा शिकंजा।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जनपद के महराजगंज कोतवाली में तैनात कोतवाल रेखा सिंह की मेहनत रंग ला रही है, और कोरोना कर्फ्यू के दौरान लागू किया गया लॉकडाउन सत प्रतिशत सफलता की ओर होता दिख रहा है। बार-बार लॉकडाउन का उल्लंघन कर दुकानें खुलने की शिकायतें मिलने पर कोतवाल रेखा सिंह ने कमान सीधे अपने हाथ में ले ली। इसके लिए उन्होंने महराजगंज कस्बे में कई टीमें बनाकर पेट्रोलिंग शुरू करा दी, साथ ही साथ स्वयं भी थोड़ी थोड़ी देर के बाद कस्बे के मुख्य बाजारों में गश्त लगाती दिखी।

   आपको बता दें कि, कोतवाल रेखा सिंह ने व्यापारियों को समझाने बुझाने के लिए कोतवाली परिसर में एक बड़ी मीटिंग भी बुलाई, और व्यापारियों से सीधे संवाद करके कोरोना के खतरों के बारे में आगाह किया, तथा लोगों से अपील की, वह कोरोना संक्रमण फैलाने का माध्यम ना बने। कोतवाल की शख्ती और सलाह दोनों की नीति काम रंग लाई, और बुधवार से बाजार में 11:00 बजे के बाद से पूरी तरह सन्नाटा पचरा रहा। कस्बे में कहीं भी एक भी दुकान खुली नहीं पाई गई। इसके अतिरिक्त सड़कों पर फर्राटा भरते वाहनों को रोक-रोक कर कोतवाल ने पड़ताल शुरू कर दी, की किस काम से कौन बाहर घूम रहा है। अनावश्यक घूमने वालों को कोतवाल रेखा सिंह ने सरेआम लताड़ लगाई। जगह-जगह चेकिंग पॉइंट बनवा दिए। जिसका नतीजा यह रहा कि, बेवजह घूमने वाले सतर्क हो गए, और लोगों ने घरों में रहने में ही अपनी भलाई समझी। अब कोतवाल का रुख क्षेत्र के अन्य छोटी बाजारों जैसे हलोर, मऊ गर्बी, चंदापुर, असनी चौराहा, शिवगढ़ मोड़, बावन बुजुर्ग बल्ला मोड़ (नवोदय चौराहा), कुसुढ़ी सागरपुर चौराहा, मोन चौराहा, डेपार मऊ चौराहा आदि स्थानों पर है। यहां पर कभी-कभी छुटपुट दुकानों के खुलने की शिकायते आ जाती है। कोतवाल ने लोगों को आगाह किया है कि, शासन के निर्देशों का पालन करें अन्यथा दंडात्मक कार्यवाही करने में वह कतई नहीं हिचकेंगी नहीं।

     उधर पूरे तहसील क्षेत्र में एसडीएम सविता यादव ने सतर्कता भरी निगाहें बना रखी है। एसडीएम लगातार महराजगंज कस्बे के अलावा बछरावां और शिवगढ़ थाना का भ्रमण करके अधिकारियों को सख्त निर्देश दे रही है कि, कोरोना महामारी पर प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन कराया जाए। अगर कहीं भी इस काम में असफलता पाई गई तो, वह नियमानुसार कार्यवाही करने में नहीं चूकेंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ