मथुरा: वृंदावन के गेस्ट हाउस में दिल्ली की युवती से सामूहिक बलात्कार के मामले में मुख्य षडयंत्रकारी महिला को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। जहां से उसे जेल भेजा दिया गया है।
आपको बता दें कि, एसपी सिटी उदय शंकर ने बताया कि, दिल्ली की युवती को प्रेम धाम होटल वृन्दावन में लाकर चार सितम्बर की रात्रि सामूहिक बलात्कार करने वाले अभियुक्तो की मुख्य षडयन्त्रकारी महिला सुनीता सिंह उर्फ प्रिया ठाकुर पत्नी विजय सिंह नि0 भरतपुर रोड तारसी अशोका इण्टर नेशनल स्कूल के पास थाना हाइवे उसके घर से शनिवार वृंदावन प्रभारी अनुज कुमार ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि, पांच सितम्बर को थाना वृन्दावन पर मु0अ0सं0 530/2020 धारा 376डी,506,34 भादवि बनाम ओमप्रकाश पुत्र रामप्रकाश, मोनू पुत्र ईश्वरीया निवासी तरौली जनूबी थाना छाता, रामेश्वर पुत्र तेजाराम व 2-3 व्यक्ति अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत कराया था।

0 टिप्पणियाँ