रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: हमीरपुर जिले से एसपी पद से ट्रांसफर रायबरेली जिले में पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालते ही श्लोक कुमार ने आज साम 5.00बजे रायबरेली की कानून व्यवस्था का जायजा लेने के लिए बाजार का भ्रमण किया और बाजारों में व्यापारियों से पूछ ताछ की। उन्होंने व्यापारियों से जानकारी ली कि,
आपको लोगों को कोई समस्या तो नहीं है, जिस पर व्यापारियों ने सब ठीक होने की बात कही। नवागत एसपी श्लोक कुमार ने
दुकानों में रुकते हुए लोगों से कानून व्यवस्था की भी जानकारी ली। विदित हो कि, रायबरेली जिले के नवागत एसपी 2014 बेच के आईपीएस अधिकारी है। पहली पोस्टिंग गाजियाबाद फिर जनपद हमीरपुर उसके बाद यहां यानी रायबरेली में उनकी तीसरी पोस्टिंग है।


0 टिप्पणियाँ