बरसात से किसानो के चेहरे पर लौटी रौनक़, कहीं-कहीं फसलों को नुकसान, गर्मी से भी मिली राहत

विनय कुमार गुप्ता 

रुद्रपुर/देवरिया: बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवर्ती तूफान के बाद मैदानी इलाकों में गुरुवार से हो रहे मूसलाधार बरसात का असर अपने देवरिया जनपद में भी देखने को मिला गुरुवार से तेज हवा के साथ शुरू हुई रिमझिम बरसात देर रात मूसलाधार बारिश के रूप में बदल गई। एक तरफ बरसात से जहां गर्मी छू मंतर हो गई वहीं मौसम में ठंडक लौट आई, बरसात के इंतजार मे सूखे का सामना कर रहे किसानों के चेहरे पर रौनक लौट गई, हालांकि कुछ किसानों की फसल तेज हवा के साथ बारिश से नुकसान भी हुआ है, शुक्रवार को दिन भर बरसात होती रही, बरसात से कई स्थानों पर जल जमाव जैसी स्थिति पैदा हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। बरसात होने का मौसम विभाग ने पहले ही चेतावनी दे रखी थी, जो सच साबित हुई। अभी मौसम कुछ दिन और भी इसी तरह से रहने के संकेत मिले है। अगर भरी बरसात का क्रम इसी तरह चलता रहा तो फसल को नुकसान भी पहुंच सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ