शासन के गाइडलाइन का होगा पालन,डीजे के तेज धुन, फुहड़ गीत पर रहेगी रोक-सीओ

विनय कुमार गुप्ता

रुद्रपुर/देवरिया: कोतवाली परिसर में नवरात्र एवं दशहरा पर्व को लेकर शुक्रवार को पीस कमेटी की बैठक संपन्न हुई। अपने संबोधिन में सीओ अंशुमान श्रीवास्तव नें कहा कि, त्योहारों मे सुरक्षा के दृष्टिगत शासन द्वारा गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराया जायेगा। मूर्ति पांडाल में विधुत, अग्निश्मन संबंधित सुरक्षा का ख्याल रखना होगा साथ ही सड़क पर ऐसा पांडाल न रखे जिससे आवागमन प्रभावित हो। मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे कम वैल्यूम मे बजाए साथ ही फुहड़ गीत और नृत्य नही होंगी।

नायब तहसीलदार अनिल तिवारी नें सभी मूर्ति कमेटी के लोगों से शासन के गाइडलाइन का पालन कर त्यौहार को शांतिपूर्वक मनानें की अपील की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन पांडे ने कहा कि, त्योहारों पर पंडाल में दुर्गा प्रतिमा रखने के साथ मूर्ति विसर्जन के निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए शांति सौहार्द बनाये रखे त्योहारों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। 

       ईओ नितेश गौरव नें कहा कि, त्योहारों पर नगर पंचायत पथ प्रकाश के साथ, साफ सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेगा। इसके साथ पूर्व सभासद महेश वर्मा, रमेश जायसवाल ने मूर्ति विसर्जन एक दिन कराये जाने की बात कही, सभासद राजन चौधरी और बल्लू मद्धेशिया ने लटकते हुए तार सही कराने, शिवहरी त्रिपाठी नें नवरात्र त्योहार को शांति के बीच मनाने की अपील की। वहीं लोगो नें मेले के दौरान घूमने वाले सामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कार्रवाई की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ