सार.........
⭕ अगली पीढ़ियों को जनपद के इतिहास से परिचित कराने में मील का पत्थर साबित होगा यह आयोजन-दिनेश प्रताप सिंह।
⭕ संतो, गुरूओं, का किया गया सम्मान, शहीदों व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन भी किए गए सम्मानित।
⭕ गुरू गोविन्द सिंह पर्यावर्णीय उद्यान में रायबरेली महोत्सव का हुआ भव्य आयोजन।
विस्तार..........
रजनीकांत अवस्थी
रायबरेली: यह आयोजन रायबरेली की वैभवशाली सांस्कृतिक विरासत को समृद्ध करने, अगली पीढ़ियों को इससे परिचित कराने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है। रायबरेली का अपना एक गौरवशाली इतिहास रहा है। यह बड़े सौभाग्य की बात है कि, आज रायबरेली स्थापना दिवस रायबरेली महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज ही के दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती भी है, इससे अच्छा दिन और क्या हो सकता है। उक्त उद्गार उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रायबरेली स्थापना दिवस पर गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान पार्क में आयोजित एक दिवसीय रायबरेली महोत्सव में व्यक्त किये है। उद्यान मंत्री ने कहा कि, पिछली बार यह कार्यक्रम तीन दिवसीय था। लेकिन इस बार महाकुंभ के दृष्टिगत कार्यक्रम को एक दिवसीय रखा गया है।
आपको बता दें कि, कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उप्र सरकार दिनेश प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा राष्ट्रगान की सुन्दर प्रस्तुति दी गयी। इसके पश्चात संतों का पूजन, सम्मान एवं आरती मुख्य अतिथि द्वारा की गई। साथ ही कार्यक्रम में शहीदों के परिजनों, वरिष्ठ सेनानी, किसानो, चिकित्सको एवं समाजसेवियों को माला पहनाकर व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा एवं जनपद से लेकर लखनऊ तक के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सम्मान लखन सिंह, राकेश गुप्ता, परमजीत सिंह गांधी, शिशिर श्रीवास्तव व राम खेलावन सभासद द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डा0 रशिक किशोर नीरज द्वारा काव्य पाठ व कथक गीत, रवि सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। साथ ही नरेन्द्र सिंह रायबरेली द्वारा भजन गायन व गजल गायन की प्रस्तुति दी गयी। डा0 अंजनी कुमार मिश्र लखनऊ द्वारा लोक गायन व भजन गायन द्वारा प्रस्तुति दी गयी। हरि बहादुर हर्ष द्वारा काव्य पाठ किया गया। वहीं बैशवारें की बेटी काजल सिंह ने आल्हा गायन से सभी को मन्त्रमुग्ध कर दिया। भजन की प्रस्तुति शिवांग बालेश्वर द्वारा दी गयी। कार्यक्रम का संचालन डा0 अजेन्द्र प्रताप सिंह व नरेन्द्र सिंह फौजी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी, कर्मचारी व जिले भर से आये गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।
रायबरेली महोत्सव एक नये रूप में उभर कर आया है जो अनवरत जारी रहेगा: कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि, विगत वर्ष मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की प्रेरणा से रायबरेली महोत्सव शुरू किया गया था। जिसका भव्य रूप से आयोजन हुआ था। यह ऐसा एक विशेष अवसर है जहां पर हम अपने जनपद की उपलब्धियों को बता सकते हैं। आने वाले समय में हमें विकास के क्या कार्य करने है उसका आंकलन आज के दिवस में किया जा सकता हैं। रायबरेली महोत्सव एक नए रूप में उभर कर आप लोगों के सामने आया है आगे भी यह आयोजन प्रशासन द्वारा भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, ऐसी मेरी शुभकामनाएं हैं।
इन संतो का किया गया पूजन एवं सम्मान: रायबरेली महोत्सव में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जिन संतो का पूजन व सम्मान किया गया उनमें स्वामी ज्योर्तिमयानन्द जी, स्वामी विज्ञानानन्द जी, स्वामी ओमकार दास जी, श्री रामबचन दास जी, श्री राम नरायन दास जी, श्री गोविन्द भाई जी, श्री गोपल शरण जी सहित अनेकों संत शामिल रहे।
इन शहीदों को परिजनों को किया गया सम्मानित: रायबरेली महोत्सव में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जिन शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया उनमें चांदनी सिंह पत्नी शहीद शैलेन्द्र प्रताप सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह भाई शहीद राघवेन्द्र प्रताप सिंह, विनीता सिंह पत्नी शहीद लालता सिंह, रामलली पुत्री शहीद महावीर यादव, ललिता देवी पत्नी शहीद राजेन्द्र यादव शामिल है।
वरिष्ठ सेनानियों को किया गया सम्मानित: रायबरेली महोत्सव में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा जिन सेनानियों को सम्मानित किया गया उनमें मास्टर वारण्ट आफीसर सेवानिवृत्त शिव शंकर सिंह, पेटी अफसर भारतीय नौसेना सेवानिवृत्त इन्द्र नरायण तिवारी, सूबेदार मेजर सेवानिवृत्त राम प्रताप सिंह शामिल है।
चिकित्सक एवं समाज सेवा के लिये सम्मानित: रायबरेली महोत्सव में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा चिकित्सा एवं समाज सेवा के लिये सम्मानित किये गये लोगो में डा0 डीके मिश्रा, केएन मिश्रा, युगल किशोर बाजपेयी, वीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव एडवोकेट, रविन्द्र सिंह एडवोकेट, लक्ष्मी शंकर बाजपेयी, महेन्द्र अग्रवाल शामिल रहें।












0 टिप्पणियाँ