विनय कुमार गुप्ता
देवरिया: 02 अक्टूबर को गाँधी-जयन्ती के अवसर पर इण्डियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया द्वारा सम्मान-समारोह का आयोजन किया गया है। जहां उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले रेडक्रॉस के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा।
आपको बता दें कि, यह जानकारी देते हुए आई आर सी एस राज्य शाखा उत्तर प्रदेश अखिलेन्द्र शाही ने बताया कि, जिले के रेडक्रॉस सोसाइटी के कर्मयोगी सदस्यों के निःस्वार्थ सहयोग एवं सेवा भावना से किये जा रहे कार्यों की बदौलत इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी देवरिया की सामाजिक क्षेत्र में एक अलग पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि, जिस प्रकार किसी भी विद्यार्थी को अच्छे अंक प्राप्त करने पर जब उसे सम्मान मिलता है, तो उसका उत्साहवर्धन होता है, उसी प्रकार किसी भी संगठन में उसके सदस्यों द्वारा किए जा रहे उचित कार्यों का जब समय-समय पर मूल्यांकन कर उन्हें उसके अनुरूप पुरस्कृत करने से उनका उत्साहवर्धन होता है।

0 टिप्पणियाँ