अधिकारियो की तत्तपरता से सात मामलो का हुआ निस्तारण

विनय कुमार गुप्ता

रुद्रपुर/देवरिया: शनिवार को भारी बरसात के बीच कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग एवं पुलिस की तत्परता से सात मामलों का मौके पर निस्तारण कर लिया गया।

     आपको बता दें कि, नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उप जिलाधिकारी श्रुति शर्मा एवं सीओ अंशुमन श्रीवास्तव के विशेष रूप से रूची लेने के कारण जमीन संबंधित 7 विवादित मामलों को दोनों पक्षों की मौजूदगी में अधिकारियों ने समाधान कर दिया। 

         छोटे-छोटे मामलों को लेकर के लोग थाने और कचहरी का चक्कर लगाते हैं लेकिन अधिकारियों के रुचि न लेने से मामले पटल पर आने के बाद भी लंबित रह जाते हैं। लेकिन स्थानीय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रतन पांडेय द्वारा अधिकांश भूमि संबंधित मामलों को लेकर के उसे उलझाने की बजाय अधिकारियों के समक्ष सुलझाने में रुचि दिखाई गई। यही कारण है कि, सात मामलों का आज मौके पर निस्तारण कर लिया गया। 

     अधिकारियों ने सभी पक्ष को आदेशों का अनुपालन करने की हिदायद दी गई। समाधान दिवस के दौरान पुलिस अधीक्षक के आने की भी चर्चा थी, लेकिन वह नहीं आ सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ