रोड हादसे में युवक की मौत, घर में पसरा मातम

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: कोतवाली क्षेत्र में बीती रात एक युवक अपने चाचा चाचा को छोड़कर घर मोटरसाइकिल से वापस जा रहा था तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया।

    आपको बता दे कि, प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना कोतवाली क्षेत्र के कपूरपुर गांव के पास रविवार की रात लगभग 9:00 बजे की है। नरेठ मजरे कोटवा मोहम्मदाबाद गांव का रहने वाला मोहित (22) पुत्र माताफेर अपनी मोटरसाइकिल से अपने चाचा और चाची को महराजगंज बस पर बैठाने गया था। चाचा चाची को बस पर बैठक वह रात्रि लगभग 9:00 बजे घर वापस जा ही रहा था। बताते हैं कि, हलोर कस्बे से जमुरावां जाने वाले संपर्क मार्ग पर कपूरपुर गांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मोहित गंभीर रुप से घायल होकर जमीन पर गिर गया और बेहोश हो गया। राहगीरों व परिजनों की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

       जैसे ही मोहित के मौत की खबर गांव पहुंची वैसे ही पूरे गांव में मातम पसर गया। पारिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

       मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, बीती रात मार्ग दुर्घटना में मोहित की मृत्यु हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलते ही मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ