विकलांग ने DM की चौखट पर पीएम आवास के लिए लगाई गुहार।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: विकासखंड क्षेत्र के अतरेहटा गांव में एक विकलांग व्यक्ति आवास के लिए दर-दर की ठोकरें खा रहा है और विकासखंड में बैठे अधिकारियों की उदासीनता के चलते आखिरकार विकलांग ने आवास हेतु तेजतर्रार जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना की चौखट पर पहुंचकर आवास पाने के लिए गुहार लगाई है।
      आपको बता दें कि, जिलाधिकारी सुभ्रा सक्सेना को विकलांग द्वारा दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि, वह प्रार्थी लक्ष्मी शंकर पुत्र परमेंश्वरदीन निवासी बछरावां रोड अतरेहटा, वे और उनकी पत्नी विकलांग है उनके पास आवास व कृषि भूमि नहीं है तथा परिवार के सामने आवास की कठिनाई है। विगत 1  वर्ष से प्रार्थना पत्र देकर आवास हेतु भागदौड़ कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई सुनने वाला नहीं है।
      कई बार शिकायती पत्र देकर उन्होंने प्रधानमंत्री आवास पाने के लिए संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई परंतु उच्चाधिकारियों की उदासीनता के चलते उन्हें आज तक आवास नहीं दिया गया। जिसके लिए वे दर-दर भटक रहे हैं और अंत में थक हार कर जिलाधिकारी की चौखट पर आवास के लिए गुहार लगाई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ