नागरिकता कानून बनने के बाद लखनऊ में हुए बवाल के बाद क्षेत्र में प्रशासन ने सतर्कता बरती।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: नागरिकता कानून पर मचे बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आज जुमे की नमाज के चलते खास सतर्कता बर्ती।
     आपको बता दें कि, कोतवाल लालचंद सरोज और नायब तहसीलदार आरके वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने  क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों हलोर, मऊ, कोटवा मदनिया ,पहरेमऊ,जेतुवा टप्पे, इमामगंज, बावन बुजुर्ग बल्ला, इंदौरा, ज्योना, चंदापुर, थुलवांसा, लोधववामऊ आदि गांव में पैदल फ्लैग मार्च भी किया। जुम्मा के नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न हो जाने के बाद प्रशासनिक अमले ने चैन की सांस ली। इसके अलावा देर शाम भी पुलिस बल की गस्त कस्बा सहित आसपास के क्षेत्रों में जारी रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ