समाज में नफरत न फैलाएं प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी-विनीत सिंह।। Raebareli news ।।

 रजनीकांत अवस्थी
बछरावां/रायबरेली: उप जिलाधिकारी महराजगंज विनय कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी विनीत कुमार सिंह ने कस्बे की बड़ी मस्जिद के एवं छोटी मस्जिद के इमाम से मुलाकात की और इंसानियत के पैगाम पर चर्चा की। इस मौके पर छोटी मस्जिद के एवं बड़ी मस्जिद के इमाम  द्वारा देश का खतरनाक रुख और बुद्धिजीवी वर्ग की जिम्मेदारी, इस घर को आग लग गई घर के चिराग से, पयामें इंसानियत फोरम की तरफ से पुस्तके भेंट की गई।
     आपको बता दें कि, क्षेत्राधिकारी विनय कुमार सिंह ने कहा कि, नफरत की आग से दूसरे का घर ही नहीं अपना ही घर जलकर खाक हो जाता है। इसलिए समाज के सभी बुद्धिजीवी वर्गों की नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि, समाज में नफरत ना फैलाएं सभी समुदाय के लोगों को मिल जुल कर रहना चाहिए। प्रत्येक समुदाय को समझते हुए समाज में नफरत फैलाने वाले व्यक्तियों के बहकावे में ना आने  की बात कही गई।
      वहीं थाना अध्यक्ष पंकज तिवारी ने बताया कि, कस्बे के हिंदू मुस्लिम समुदाय के लोगों को एकजुट रहने के लिए पीस कमेटी की बैठक में भी सुझाव दिए गए हैं। छोटी मस्जिद के इमाम एवं बड़ी मस्जिद के इमाम ने जुम्मे की नमाज के बाद मुस्लिम समुदाय को संयम से काम लेने की सलाह दी और कहा कि, आपस में नफरत न फैलाएं क्योंकि पैगंबर शाह बाबा सभी समुदायों के लिए इंसानियत को कायम रखने की सलाह दी थी।
     इस मौके पर थानाध्यक्ष पंकज तिवारी, उपनिरीक्षक संजय सिंह, कांस्टेबल अरविंद यादव, आबिद अली सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ