कल बॉलीवुड के हास्य कलाकार राजपाल यादव शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे, चंदापुर कोट।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: चंदापुर रियासत की दिवंगत राजमाता चंद्रकांती देवी सिंह के निधन पर देश की जानी मानी सेलिब्रिटी के शोक जताने उनके पैतृक गांव पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में बुधवार को दिन में 1:00 बजे बॉलीवुड के जाने-माने हास्य अभिनेता राजपाल यादव चंदापुर कोट पहुंचकर दिवंगत राजमाता को शोक श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी राज परिवार के करीबी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा ने दी है।

     आपको बता दें कि, राजमाता चंद्रकांती देवी सिंह के निधन पर इससे पहले भी केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, कुंडा के निर्दलीय विधायक राजा भैया, प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद अक्षय प्रताप सिंह उर्फ़ गोपाल भैया, प्रदेश सरकार के एक राज्य मंत्री के अलावा पंजाब से विश्व प्रसिद्ध शहीद भगत सिंह के वंशज समेत तिलोई विधायक राजा मयंकेश्वर शरण सिंह, शिवगढ़ रियासत के राजा राकेश प्रताप सिंह सहित जानी-मानी हस्तियां यहां पहुंच कर शोक श्रद्धांजलि अर्पित कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ