रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: महराजगंज कस्बे में साइकिल से बाजार आ रहे 60 वर्षीय वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तत्काल उसे सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां सिर में गहरी चोट देखकर डॉक्टरों ने तत्काल उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
आपको बता दें कि, विवरण के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव अहमदगंज मजरे सलेथू का रहने वाला रामप्यारी 60 पुत्र रघुवीर अपराह्न लगभग 5:00 बजे साइकिल से महराजगंज बाजार साग सब्जी लेने आ रहा था। कोतवाली से चंद कदम दूरी पर बछरावां रोड पर सामने से आ रहे बाइक सवार ने उसको टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल उसे महराजगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

0 टिप्पणियाँ