अरसे से क्षेत्रवासियों द्वारा एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं के दुकान की कमी हुई पूरी।। Raebareli news ।।

रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: हरचनदपुर कस्बे में लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कृषि फार्म के सामने आकृति मेडिकल्स के नाम से दवा की भव्य दुकान का पूरे विधि विधान से हवन पूजन करके शुभारंभ किया गया।
     आपको बता दें कि, हरचंदपुर कस्बे में एलोपैथिक और आयुर्वेदिक दवाओं की अच्छी दुकान की कमी लोग अरसे से महसूस कर रहे थे। लोगों की इस जरूरत को पूरा करने में पूरे अभिमान सिंह मजरे बरहुंवा के रहने वाले युवा व्यवसाई विपिन कुमार सिंह ने पूरा करते हुए मेडिकल्स को खोला है।
      आज शुक्रवार को पूर्वान्ह में विधिवत हवन पूजन कर मंत्रोच्चारण के बीच इसका उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर विपिन कुमार सिंह ने कहा कि, उनके मेडिकल स्टोर पर एलोपैथिक, आयुर्वेदिक दोनों प्रकार की दवाएं तो मौजूद रहेंगी ही, साथ में पशुओं की दवाएं भी बिक्री की जाएगी।
    कार्यक्रम स्थल पर लोगों को प्रसाद और लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी शीतलबक्स सिंह, दिलीप तिवारी, जीतेन्द्र सिंह, अनिल जायसवाल, लालू सिंह, गौरभ, कौशल, अमर प्रताप सिंह, वीरेन्द्र गुप्ता एडवोकेट, गोलू सिंह, शैलेन्द्र गुप्ता सहित क्षेत्र के जाने-माने लोग बड़ी तादाद में मौजूद रहे।
     वहीं सभी ने मेडिकल स्टोर खोलने पर हर्ष जताते हुए यह भी कहा कि, विपिन कुमार सिंह ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए यह बहुत अच्छा काम किया है। जिससे क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ