रजनीकांत अवस्थी
महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र से आने वाले फरियादियों द्वारा दिए गए शिकायती पत्रों का समय सीमा के अंदर निस्तारण करना नितांत आवश्यक है। निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। यह उद्गार आज कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे तहसीलदार विनोद कुमार सिंह उपस्थित लोगों के समक्ष व्यक्त कर रहे थे।
आपको बता दें कि, मौसम खराब होने के चलते सुबह से ही कोतवाली परिसर में राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी रही, इस बीच केवल चार ही शिकायती पत्र आए जिनके लिए टीम गठित कर निस्तारण की बात कही गई। थाना दिवस में मौजूद कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि, सभी हलके के दरोगा व सिपाहियों को अवगत कराया गया है कि, कोतवाली परिसर में आने वाले हर फरियादी की फरियाद सुन कर त्वरित निस्तारण करें ताकि वादकारियों को किसी समस्या का सामना ना करना पड़े।
इस मौके पर एसआई जमुना प्रसाद तिवारी, एसआई महेंद्र यादव, लेखपाल आध्या प्रसाद, शिवकंठ गुप्ता, राजाराम, गंभीर सिंह सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ