पार्षद की शालीनता के आगे विधायक कि हिटलर शाही बौनी-मोहल्ले वासी।। Delhi news ।।

◆वादा नहीं काम में भरोसा- रमेश

रजनीकांत अवस्थी

वेस्ट पटेल नगर/नई दिल्ली: वेस्ट पटेल नगर में सामान्य परिवार में जन्मे रमेश कुमार आज भाजपा निगम पार्षद है। कॉलेज के दिनों से ही संघर्षशील, कर्मठ, जुझारू, राजनीति के पारखी, दूरदृष्टा और समाज सेवा के भाव से भरे ऊर्जावान व बहुआयामी व्यक्तित्व के स्वामी, शुरुआती दिनों से ही शांत व मृदुल स्वभाव के रहे है। उनकी इसी कर्मठता और जुझारूपन को देखते हुए निगम पार्षद के चुनाव में भाजपा ने उनको अपना उम्मीदवार बनाया, और वेस्ट पटेल नगर की महान जनता ने उन्हें अपना बहुमूल्य वोट देकर भारी मतों से विजई बनाया। भाजपा शीर्ष नेतृत्व की पारखी नजर पर रमेश कुमार पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए, वेस्ट पटेल नगर का चौमुखी विकास कर जनता का मन मोह लिया है। जब से निगम पार्षद के चुनाव में वे विजई घोषित हुए है, तब से निरंतर समाज हित के कार्यों में दिन रात की परवाह किए बिना जनता के हर सुख दुख में सहभागी बनते हैं।

     आपको बता दें कि, अभी हाल ही में एक ताजा मामला बाबा फरीदपुरी का सामने आया है, जहां पर लोगों को गली की सड़क टूटने की समस्या थी, जिससे लोगों के गिरने का डर हमेशा बना रहता था, यहां के लोगों ने एक स्ट्रीट लाइट लगने का निवेदन लेकर निगम पार्षद रमेश कुमार के पास पहुंचे, पार्षद ने लोगों की समस्या सुनी और तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों को बुलाकर प्राथमिकता के आधार पर गली की टूटी हुई सड़क को ठीक कराने का आदेश दिया।

    उस गली के दोनों तरफ रह रहे लोगों की खुशी उस वक्त देखने लायक थी, जब अगले दिन एमसीडी के लोग गली बनाने के लिए सामान लेकर वहां पहुंच गए। यहां रह रहे लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा था कि, उनकी समस्या का निदान इतनी जल्दी हो जाएगा। लोगों का मानना है कि, जहां इस दौर में नेता महीनों मामले को हां ना में उलझाए रहते हैं, वहीं आनन फानन समस्या का निस्तारण होता देख लोगों की प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहा। अनायास ही लोगों के मुंह से निकल पड़ा, निगम पार्षद जी! तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हो पचास हजार।

     यहां कराए जा रहे कार्य के बारे में लोगों ने हमारे संवाददाता कमल सिंह को जानकारी देते हुए बताया कि, लगभग 50 फीसदी गली की सड़क ठीक हो गई, और बची हुई 50 फीसदी एक-दो दिन में ठीक हो जाने का आश्वासन जेई ने दिया है। निगम पार्षद रमेश कुमार की कर्मठता और समाज सेवा के भावों से भरे ऊर्जावान व बहुआयामी व्यक्तित्व की वजह से आज मोहल्ले वालों को नववर्ष के आगमन  पर खुशी का एक अवसर मिला। लोगों ने आशा जताई है कि, वर्ष 2021 सब के लिए खुशियों भरा होगा, और साफ-सुथरी गली में नव वर्ष मनाने का आनंद ही कुछ और होगा।

     जब हमारे संवाददाता ने यहां के पार्षद रमेश कुमार से बात की तो उन्होंने बताया कि, जो लाइट की समस्या है, उसका भी एक-दो दिन में हल करा दिया जाएगा। वहीं लोगों ने बताया कि, आज मौजूदा विधायक का बर्ताव हिटलर जैसा है, जो रमेश पार्षद की शालीनता के आगे बौना साबित हो रहा है। विधायक जी! को पार्षद जी से सबक लेने की जरूरत है। मोहल्ले के लोगों ने अपार प्रसन्नता जताते हुए भविष्य में भी पार्षद जी को ही अपना मुखिया बनाने का संकल्प किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ