सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना जितना भाजपा सरकार में संभव हुआ उतना पहले कभी नहीं हुआ-रावत ।। रायबरेली समाचार ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज / रायबरेली: कड़ाके की पड़ रही ठंड में निर्धनों और समाज के कमजोर तबके के लोगों ठंड की वजह से परेशान ना हो इसके लिए योगी सरकार ने लगातार पर्याप्त मात्रा में पात्र लोगों को कंबल उपलब्ध कराने का जो संकल्प लिया है, शासन प्रशासन इस काम में मिलजुल कर बखूबी से काम कर रहा है, और जरूरतमंदों को कंबल वितरण सही समय पर किया जा रहा है। यह बड़ी प्रसन्नता का विषय है। यह उद्घोष बछरावां विधायक राम नरेश रावत ने तहसील परिसर में प्रशासन द्वारा चिन्हित गरीबों को निशुल्क कंबल वितरण करते समय व्यक्त किया है।


   आपको बता दें कि, विधायक राम नरेश रावत ने कहा कि, भाजपा सरकार आम जनता के प्रति संवेदनशील है। सरकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाना होगा क्योंकि भाजपा सरकार के समय संभव हुआ है। पहले जैसा कभी नहीं हुआ। उन्होंने तहसील प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि, बहुत ही अच्छे तरीके से कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है।


    इस मौके पर विधायक के साथ आए जिला पंचायत सदस्य व भाजपा नेता प्रभात साहू ने गरीबों को कंबल सूच करते हुए कहा कि, समाज के सक्षम लोगों को निराश्रित और गरीबों की मदद में आगे आना चाहिए। उन्होंने कोरोना महामारी के समय महराजगंज क्षेत्र के प्रमुख लोगों द्वारा प्रशासन का सहयोग करने को एक अच्छी शुरुआत बताई।


    इस मौके पर एसडीएम विनय कुमार मिश्रा, तहसीलदार विनोद कुमार सिंह, नायब तहसीलदार ऋषि कुमार मिश्रा के अलावा रजिस्ट्रार कानूनगो भानु किशोर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक श्रीकांत पांडेय के अलावा लेखपालों के अतिरिक्त भाजपा नेता विद्यासागर अवस्थी, भाजपा नेता भूपेश मिश्रा आदि भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ