कांग्रेस के 136वें स्थापना दिवस पर ने पश्चिम गांव से जोहवा शर्की तक निकाली पदयात्रा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: जनपद के हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर विगत मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने पश्चिम गांव से जोहवा शर्की तक लगभग 4 किलोमीटर पैदल यात्रा निकालकर सरकार विरोधी नारे लगाते हुए, किसान बिल वापस लो पर हुंकार भरी।


    आपको बता दें कि, कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर 29 दिसंबर दिन मंगलवार को जनपद ही नहीं, पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तर पर पद यात्राएं निकाली गई। उसी क्रम में विगत मंगलवार को नागेश सिंह के संयोजन में पश्चिम गांव से दिन में लगभग 12:00 बजे चलकर जोहवा शर्की में दोपहर 2:00 बजे पद यात्रा समाप्त हुई। जिसमें कांग्रेस पार्टी द्वारा किसानों की समस्याओं और किसानों की मांगों को लेकर आवाज बुलंद की गई और किसानों के साथ खड़े रहने की बात कहीं गई। 


   इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी सतगुरु देव लोधी ने कहा कि, सरकार जब तक किसान बिल वापस नहीं लेती है। संघर्ष जारी रहेगा। पार्टी के वरिष्ठ नेता नागेंद्र सिंह ने मौजूद कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया, और विपक्षी भाजपा दल को चुनौती देते हुए कहा कि, कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है, जो दबे कुचले गरीबों की आवाज के लिए लड़ाई लड़ती है।


   इस मौके पर राघवेंद्र मोहन त्रिवेदी, शुजा गांधी, धर्मेंद्र पाल सिंह, सौरभ शुक्ला, गुलशेर, पच्चू पासी, केके सिंह, छोटेलाल, सोहन लाल निषाद, रूपेश सिंह, बब्बन सिंह, अनूप त्यागी, राजू शेख, राजेश पासी, आशू त्रिपाठी, रोशन बाबा, प्रेम दुबे, रामेश्वर, उमाकांत पांडेय, कमलेश यादव, राहुल सिंह, सौरभ अवस्थी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ