आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह ने दिया अपने पद से इस्तीफा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

रायबरेली: आम आदमी पार्टी रायबरेली के जिलाध्यक्ष इंद्र मोहन सिंह ने खराब स्वास्थ्य के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।

   आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी को रायबरेली में एक नई दिशा देने वाले आम आदमी पार्टी के जुझारू जिलाध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह ने अपने जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, पिछले कई महीनों से उनका स्वास्थ्य ठीक न होने के चलते वह पार्टी संगठन को सही से समय नहीं दे पा रहे थे, इसी के चलते वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं, इसके साथ ही वे पार्टी में एक आम कार्यकर्ता की भांति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी मेहनत और लगन से करते रहेंगें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ