1 जनवरी को मऊ में बड़े बाबा का विशाल मेला व भंडारा।। Raebareli news ।।

 

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: क्षेत्र के मऊ गांव स्थित बड़े बाबा के स्थल पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी 1 जनवरी 2021 को विशाल मेले का आयोजन किया गया है। मेले के आयोजन के अलावा मेला स्थल पर श्री रामलीला का मंचन भी किया जाएगा, साथ ही साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है। यह जानकारी कार्यक्रमों के आयोजक पंडित रामपाल तिवारी ने दी है।

     आपको बता दें कि, श्री तिवारी ने इस संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि, इस बार का मेला काफी विशाल रहने की संभावना है। मेले में साग-सब्जी, फल-फूल के अलावा किराने, चाट, मिठाइयां, रेडीमेड, कपड़े, बर्तन तथा लकड़ी के सामान एवं कृषि से जुड़े परंपरागत औजारों की दुकानों के आने की संभावना है। इसके साथ ही साथ सुंदरकांड के पाठ के पश्चात हवन पूजन किया जाएगा, तत्पश्चात मेले का शुभारंभ होगा।


   मेला स्थल पर जाने-माने कलाकारों द्वारा श्री रामलीला का मंचन भी किया जाएगा। जिससे मेला देखने आए लोगों का श्री राम चरित्र के बारे में ज्ञान वर्धन हो सकेगा। उन्होंने बताया कि, मेले में दुकानों की सुरक्षा के लिए अच्छी खासी तादात में स्वयंसेवक भी मुस्तैद रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ