प्रभात साहू ने मनाया पीएम मोदी का 74वां जन्मदिन, हवन-पूजन कर दीर्घायु की करी कामना, मरीजों को बांटे फल

सार......

⭕ भाजपा नेता व चेयरमैन पति प्रभात साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा व समर्पण भाव से मनाया गया।

विस्तार........

रजनीकांत अवस्थी

महराजगंज/रायबरेली: चेयरमैन पति व भाजपा नेता प्रभात साहू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन विद्वान पंडितों के द्वारा हवन पूजन कर दीर्घायु की कामना करते हुए मरीजों एवं तीमारदारों में फल वितरित कर हर्षोल्लास के साथ मनाया। भाजपा महराजगंज मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, राधेरमण तिवारी, पियूष साहू, आयूष साहू, धर्मेंद्र वर्मा, नूरुल हसन, विशाल यादव, राम भोला कुमार, हेमराज, सुजीत, सौरभ, रामकिशोर मुनीम, रज्जन साहू, अनुज साहू, शुभम साहू आदि मौजूद रहे।

     आपको बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वे जन्म दिवस पर भाजपा नेता प्रभात साहू ने सर्वप्रथम विद्वान पंडित अवधेश मिश्रा के सानिध्य में महाराजगंज मंडल अध्यक्ष भाजपा विवेक पांडेय व भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नगर वासियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना के साथ हवन पूजन किया। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंच कर अधीक्षक डॉक्टर पीके श्रीवास्तव और उनकी टीम के साथ मरीजों और तीमारदारों में फल वितरित किया साथ ही मरीजों का हाल-चाल जाना।


      भाजपा नेता प्रभात साहू ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन पूरी तरह से जनता के हित के कार्यों के लिए है। उनकी छवि विश्व नेता की है।

     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा मंडल महराजगंज अध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 74वां जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह है। मंडल महराजगंज क्षेत्र में कहीं केक काट कर तो कहीं हवन पूजन कर कार्यकर्ता एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर सेलिब्रेट कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ